जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय हिंसा के हॉस्टल में बीती रत हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची, समझी साजिश का हिस्सा है। जेएनयू को एक खास विचारधारा के लोग एक ही विचारधारा में ढाल देना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक ही रंग और एक ही कपड़ों के लोग सभी जगह हमले कर रहे हैं। वहीं जेएनयू पर हमला सुनियोजित था।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को बर्बाद कर देना चाहते हैं। जेएनयू में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें। इस दौरान अखिलेश ने एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि वाराणसी में समाजवादी छात्रसभा पर भी जेएनयू जैसे हमले हुए थे। सरकार और पुलिस को सब पता है कि जेएनयू में हुए हमलों के पीछे कौन थे? ये किसके षडयंत्र से हुए? इसकी जांच होनी चाहिए और इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।