NRC की फाइनल लिस्ट आने के बाद से ही लोग इस बिल का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बिल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध घुसपैठियों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम किसी भारतीय को बाहर नहीं निकालेंगे। हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए समपर्ति हैं।
आपको बता दें कि NRC इस लिस्ट में 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है, जबकि 19,06,657 लोगों को लिस्ट में जगह नहीं मिली है। NRC List में जिनका नाम है वही देश के नागरिक माने जाएंगे और जिनका नाम नहीं है उन्हें विदेशी माना जाएगा। मामला गंभीर है और इसीलिए जिन लोगों के नाम अंतिम सूची में नहीं हैं उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के चलते राज्य के कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई है।