related news
कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी हो चुकी है। नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के राहुल गांधी कांग्रेस की कमान अपने हाथों में ले चुके हैं। जबकि राहुल नेहरू-गांधी परिवार के छठे सदस्य हैं जो कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस नेताओं से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है। कांग्रेस के पांच पीढिय़ों को नजदीक से जानने वाले और वंशवाद की राजनीति से आए डा. कर्ण सिंह को राहुल में एक नेता के सभी गुण नजर आ रहे हैं।