related news
बाॅलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित राजनीति में कदम रख सकती हैं। माधुरी दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इस साल जून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत माधुरी से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। अमित शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था।
राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने जानकारी दी कि माधुरी दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी।’